बिलासपुर। महूए से बनी शराब का इन दिनों फ्रांस में भरपूर मांग है। हर छोटे बड़े होटल, रेस्तरां, बार में पीने वालों की एक ही डिमांड है और वह है महूए से बनी शराब “माह” की। पूरा फ्रांस इन दिनों “माह” के नशे में झूम रहा है।
फ्रांस ने बस्तर के जंगलों में पाए जानें वाले महुए की बेहतरीन क्वालिटी से प्रभावित होकर इंडो-फ्रेंच फ्लैगशिप के तहत एम.ए.एच स्पिरिट्स के सहयोग से उच्च क्वालिटी की शराब “माह” बनाया है। इस उच्च क्वालिटी की शराब को 2022 में लांच किया गया था। यही महूए से बनी शराब पूरे यूरोप मे धूम मचा रखी है । “माह” एक इंडो-फ़्रेंच ज्वाइंट वेंचर है जो कि फ़्रांस में पंजीकृत है। आपको बता दे कि पुरातन काल से भारत के आदिवासियों मे महुए की शराब उनकी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है। आदिवासी समाज में चाहे उनके किसी धार्मिक अनुष्ठान का मौका हो या उनके परंपरागत रीति रिवाज का मौका हो, या फिर शादी ब्याह, छट्ठी, तीज – त्यौहार, देवपुजा का ही मौका क्यों न हो है हर मौके पर शराब का उपयोग किया जाता है। हर मौके पर अनिवार्य रूप से शराब परोसने की परंपरा है। अब इसी महुए को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल गई है। फ्रांस की एक वाइन कंपनी ने करीब एक साल पहले 2022 मे बस्तर के जंगलों मे पाए जाने वाले महुए पर एम.ए.एच स्पिरिट्स के सहयोग से काम करना शुरू किया और “माह” नाम के ब्रांड से बस्तर के महुए के फूल से बनी शराब को यूरोप मे लांच कर दिया। ऐसा पहली बार हु़वा है जब बस्तर के महुए से बनी प्रोडक्ट की इंटरनेशनल मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग हो रही है। फ्रांस के इस पहल से आदिवासियों के लिए आय का एक नया रास्ता खुल गया है। पहले की तुलना में उन्हें महूए की दुगनी कीमत मिल सकती है और उन्हें अच्छा खासा इनकम हो सकता है। आपको बता दे हमारे देश में बिकने वाली ज्यादातर शराब केमिकल से बनाई जाती है, जो शरीर के किडनी, लीवर को तेजी कमजोर करता है। एक समय ऐसा भी आता है जब पीने वालों के शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग काम करना बंद कर देते है और इसकी मौत हो जाती है। देशी शराब के नाम से बिकने वाली शराब तो पूरा स्प्रिट है। वह किसी भी स्थिति में शरीर के लिए फायदेमंद नही है। जबकि महुआ एक फूल है जिसके प्रोसेस से बनी शराब केमिकल से बनी शराब की तुलना में बेहतर होती है। यदि हमारे देश में भी महूए को प्रोसेस करके अच्छी क्वालिटी की शराब बनेगी तो मार्केट से केमिकल से बनने वाली शराब अपने आप गायब हो जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
