कोरबा। खेल खेल में 4 साल के बच्चे ने घड़ी की सेल अपने नाक में घुसा ली। कुछ देर में नाक से सांस लेना मुश्किल हो गया। बच्चे को लेकर मां बाप डॉक्टर के पास लेकर आए और डॉक्टर ने जटिल ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचा ली।
स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा के डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे की जान बचाकर एक बार फिर से जता दिया की वो भगवान से कम नहीं है। दरअसल बच्चे ने खेल खेल में हाथ घड़ी की सेल को अपने हाथों से नाक में घुसा लिया। कुछ ही देर में उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जब बच्चे के अभिभावकों को पता चला तो कोहराम मच गया। किसी अमिहोनी की आशंका से बच्चे के माता – पिता की सांसे अटक गई। आनन फानन में बच्चे को लेकर माता पिता स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा पहुंचे। यहां ई.एन.टी सर्जन डॉ हरवंश ने बच्चे की जांच की और पाया कि जो बैटरी बच्चे लक्की ने खेल खेल में नाक के अंदर डाला था वो धीरे धीरे गलना शुरू हो गया था। कुछ दिन और विलंब होने से यह सेल गल कर शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुँचा सकता था। तत्काल बच्चे को ऑपरेशन थिएटर लेजाकर सेल निकली गई। सही समय पर उपचार मिलने से आज बच्चे को नई जिंदगी मिली है। डॉक्टर हरवंश सिंह ने एंडोस्कोपी ऑपरेशन की मदद से बैटरी को बाहर निकाला। बैटरी के बाहर निकलने के बाद अभी बच्चे की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है।मेडिकल सुपरिटेंडेंट गोपाल कंवर ने बताया कि यह जटिल ऑपरेशन था लेकिन अभी बच्चे की हालत में सुधार है और जल्द स्वस्थ हो जाएगा। माता पिता को बच्चे का ध्यान रखना होगा। आस पास ऐसे छोटे छोटे समान न रखे और न ऐसे किसी समान से खेलने दे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
