रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार खत्म होते ही गुरुवार को सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश) के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। जारी चयन सूची में रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडी नगर) की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट है।
जारी नतीजों के मुताबिक इस बार के सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 48 सिविल जजों के लिस्ट में रायपुर के डीडी नगर निवासी ईशानी अवधिया टॉपर रही। इसके अलावा टॉप टेन में अर्पिता गुप्ता, मानसी बिष्ट, मुस्कान शर्मा, पारुल साय, हिमांशी सर्राफ़, मिनी ठाकुर, रिद्धि, श्रुति और रिया चक्रवर्ती है। बता दें कि है सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में वैकेंसी निकली थी। सिविल जज के लिए परीक्षा जून महीने 2023 में ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए। प्राप्त अंको के आधार पर इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। जिसके अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
00 ये है टॉप टेन लिस्ट
01 ईशानी अवधिया
02 अर्पित गुप्ता
03 मानसी बिस्ट
04 मुस्कान शर्मा
05 पारूल साई
06 हिमांशी सराफ
07 मिनी ठाकुर
08 रिद्धी बुरड़
09 श्रुति साहू
10 रिया चक्रवर्ती
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
