महासमुंद। पुलिस ने छत्तीसगढ़ – उड़ीसा बार्डर से पांच करोड़ रुपए के सोने की बिस्किट और पत्ती पकड़ा है। तस्करी का यह सोना महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। सोना तस्करी के इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास सोने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे।
पुलिस ने लग्जरी कार से सोने की बिस्किट और पत्ती की तस्करी करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छग ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक WB 08 C 3900 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। इस वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 03 व्यक्ति सवार थे। तीनों संदिग्धों को वाहन से उतार कर पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने से गंभीरता से पूछताछ किया जा रहा था कि उसी दरमियान उनके अन्य साथी लाल रंग की हुण्डई आई 20 कार क्रमांक MH 13 DE 3330 आया, जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे। वाहन को रोका गया व पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पिछली सीट के सामने एक चेम्बर मिला जिसे वाहन चालक से खोलवाया गया तो अंदर एक पिले रंग के थैला मिला। थैले में चार पैकेट थे जिसके संबंध में पूछताछ करने पर सोने का पैकेट होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा थैला के अंदर चार पैकेटों को खोलकर देखने से 01. एक पैकेट में सोने का बिस्कीट कुल 20 नग वजनी 2.482 कि.ग्रा. 02. दूसरे पैकेट में सोने की 19 नग बिस्किट वजनी 2.411 कि.ग्रा. 03. तीसरे पैकेट में सोने का पत्ती 11 नग वजनी 1.279 कि.ग्रा. 04. चौथे पैकेट में सोने की पत्ती वजनी 1.279 कि.ग्रा. कुल सोना वजनी 7 किलो 451 कि.ग्रा. निकला जिसे जब्त किया गया है। जब्त सोने की कीमत 4 करोड़ 76 लाख 86 हजार 400 रूपये की बताई जा रही है। पुलिस ने सोने के संबंध में वैध दस्तावेज व कागजात पेश करने के लिए नोटिस दिया है। महासमुंद पुलिस के अनुसार सोने की पैकेट खडकपुर – कलकत्ता हाईवे से पुणे महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।
00 जब्त सामान का विवरण
सोने का बिस्कीट, पत्ती एवं रेपर कुल वजनी 7.861 कि.ग्रा. जुमला कीमती 4,76,86,400 रूपये, एक आई 20 कार कीमती 7,00,000 रूपये, एक हुण्डई के्रटा कार कीमती 10,00,000 रूपये तथा 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल कीमती 50000 रूपये कुल जुमला कीमती 4,94,36,400 (चार करोड चैरानवे लाख छत्तीस हजार चार सौ रूपये) जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
