जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम सलखन के दो बालकों की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दोनों नाबिलगों की हत्या उनके दोस्त ने ही की थी। हत्या के पीछे एकतरफा प्रेम बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलखन के दो बालक 7 जनवरी को रात्रि 10 बजे के बाद से अचानक गायब हो गए। परिजनों ने आसपास ढूंढने के बाद 9 जनवरी को नाबालिग बालकों के गुम होने की सूचना थाना में दी और मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस बीच सूचना मिली कि ग्राम बरभांठा नहर में एक शव सेमरा से गोदना की तरफ बहती हुई आ रही है। शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही दौरान शव की पहचान गुम नाबालिग के रूप में हुई। जिसकी हत्या कर नहर में छुपाने का प्रयास किया गया था। दूसरे गुम हुए बालक की भी तलाश की गई। जिसका शव भी उसी नहर में पोडी डबरी फॉल पुल के पास कचरे के साथ फंसा हुआ मिला। दोनों की हत्या की आशंका पर पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट अनुसार सिर में चोट की वजह से मौत होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की इसी दौरान रास्ते के सीसीटीवी फूटेज एवं मुखबिर की सहायता से पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। संदेही लड़कों से उनके परिजनों के समक्ष पूछताछ किया गया तो बताया कि मृतक राजेश यादव अपने स्कूल की एक छात्रा से एक तरफ़ा प्रेम करता था और दीपक टंडन उसका साथी था। राजेश यादव के गतिविधि को लेकर आरोपी हेंमत प्रसाद बंजारे पिता सुकालू प्रसाद बंजारे 21 वर्ष, प्रभात भैना पिता आनंद राम भैना 19 वर्ष दोनों विरोध करते थे। इसके बाद भी सुधार नहीं आने पर सभी ने मिलकर राजेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फिर 7 जनवरी को लड़की से मिलाने के लिए रात 10 बजे बरभाठा नहर के पास मिलने के लिए फोन कर राजेश को बुलाया। राजेश के साथ उसका साथी दीपक टंडन भी आया। इसके बाद आरोपियों ने साथियो के साथ मिलकर दोनों किशोरों पर लोहे की राड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। एक युवक को नहर में दबाकर दूसरे को भी एक किलोमीटर दूर पैरा में छुपाया। उनके बाइक को तालाब में छिपा दिया। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना मोबाइल बंद कर दिया था। घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, पाइप, मोबाइल, पहने अपने-अपने कपडे़ को घर में छिपा दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इन सभी सामानों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 302, 201, 120बी, 147, 149, 325 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।सभी आरोपियों का न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है और नाबालिग आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
