बिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सोमवार को ग्राम पंचायत उर्तुम व मटियारी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की। उन्होंने मैदान में उतर कर बैट बाल पर हाथ भी आजमाया। वहीं खिलाड़ियों व आयोजकों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में श्री गौरहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से निश्चित तौर पर युवाओं को एक मंच मिलता है।जिससे उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। और भविष्य में यही उनकी सफलता का कारण भी बनता है ।इसलिए मैं हमेशा ऐसे आयोजनों के लिए न केवल प्रयासरत रहता हूं वरन इसमें यथासंभव अपनी सहभागिता भी निभाता हूं।
इस अवसर पर वीरेंद्र गौरहा ने भी सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ग्रामीण अंचल में भी खेल की प्रतिभाएं छिपी होती है जरूरत है तो उन्हें तलाशने और तराशने की और। ऐसे ही प्रतियोगिताओं के आयोजन से ये दोनों बातें पूरी होती है।
श्री सत्येंद्र कौशिक ने अपने संबोधन में आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए युवा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने तथा भाईचारे के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। ग्राम पंचायत उर्तुम में पंधी इलेवन व परसाही इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें परसाही की विजेता टीम को 11001 व पंधी उपविजेता टीम को 5001 रुपय की राशि व शील्ड प्रदान किया गया।वही मटियारी में सूर्यवंशी इलेवन विजयी रही। इस टीम को 11001 रुपय व सह विजेता टीम को 5001रुपय और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र गौरहा,सत्येंद्र कौशिक,दुर्गा करियारे,साहिल कुर्रे,सुनील शिकारी, औरआ आयोजन समिति के सदस्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
