रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला परिवहन और शराब घोटाले में दो पूर्व मंत्रियों और कई IAS अधिकारियों के खिलाफ ACB में जुर्म दर्ज किया गया है। ED के अधिकारियों ने गुरुवार देर शाम एंटी करप्शन ब्यूरो में यह FIR दर्ज कराई है। माना जा रहा है की कोयला परिवहन में 450 करोड़ रुपए और शराब में 6 हजार करोड़ रुपए का घोटाला है।
ईडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में तीन पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटार्यड आईएएस, कई कांग्रेस नेताओं सहित 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। सूत्रों की मानें तो ईडी ने पूर्व मंत्री मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, पूर्व विधायक गुलाब कमरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रशासनिक अफसरों में सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई, अनिल टुटेजा, यश टुटेजा, विवेक ढांड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, इदरीश गांधी, पूर्व सीएम के मित्र विजय भाटिया का नाम भी नाम शामिल। ईडी का दावा है कि भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में जमकर कमीशन का खेल चला है। ईडी की मानें तो करीब 540 करोड़ रुपए की वसूली कोयला परिवहन में किया गया है। ईडी का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और प्रदेश के प्रशासनिक अफसरों ने प्रति टन 25 रुपए कमिशन लेकर अकूत संपत्ति बनाई है। इसी तरह शराब में भी लगभग 6 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
