डेस्क न्यूज। कभी कभी कोई वाकया या घटना देखते ही देखते सुर्खियां बटोर लेती है। मामला किसी जिले के कलेक्टर से जुड़ा हो तो मामला और भी रोचक हो जाता है। फिर गुना कलेक्टर के साथ तो दो दो वाकया हो गया, वो भी एक ही दिन और एक ही समय में …
दरअसल गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस मंगलवार को सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे थे। यहां निरीक्षण के दौरान उनके साथ दो ऐसा वाकया हो गया जो चर्चा का विषय बन गया है। अस्पताल में घुसते ही उनका सामना आवारा मवेशियों से हो गई। कुछ मवेशियों को भागने से तो भाग गए लेकिन एक सांड टस से मस नहीं हुआ। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मी ने आवारा सांड को हटाने की भरपूर कोशिश की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। लिहाजा आगे आगे सांड और उसके पीछे पीछे जिले के कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस चलते रहे। जिला अस्पताल में आवारा पशुओं की मौजूदगी ने कलेक्टर साहब को नाराज कर दिया। लोगों ने भी अवसर का फायदा उठाते हुए अपने मोबाइल से दनादन तस्वीरें उतारी और सोसल मीडिया में वायरल कर दी। अब लोग इस तस्वीर को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे है। कलेक्टर के साथ दूसरा वाक्य अस्पताल के अंदर निरीक्षण के दौरान हो गया। निरीक्षण करते-करते कलेक्टर जब मैटरनिटी वार्ड में पहुंचे तो चारों तरफ समस्याओं का अंबार दिखाई दिया। इसी दौरान मैटरनिटी वार्ड में मौजूद एक व्यक्ति ने कलेक्टर से ब्लड (रक्त) दिला देने की गुहार लगाई। लेकिन कलेक्टर को ब्लड की जगह बुलेट सुनाई दिया। उनको लगा कि फरियादी बुलेट (मोटरसाइकिल) मांग रहा है। तब कलेक्टर ने फरियादी को डांटते हुए कहा “क्या ये कोई जगह है Bullet मांगने की” ? कलेक्टर को भड़कते देख अस्पताल के अधिकारियों ने उनकी गलतफहमी दूर की और बताया कि बुलेट नही ब्लड मांग रहा है। जब कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस को गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय मरीजों ने एक महिला डॉक्टर्स पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लगाए। कलेक्टर ने डॉक्टर्स को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब भी किया है।
कौन है बैस : – अमनवीर सिंह बैस आईएएस अफसर और गुना कलेक्टर हैं। लेकिन मध्यप्रदेश में इनकी एक ओर पहचान है और वह है मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैस का बेटा होना। इकबाल सिंह बैस पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सबसे करीबी अफसरों में से एक थे और अमनवीर सिंह बैस ने भी इस दौरान अपने मुख्य सचिव पिता के अंडर में कुछ जिलों की कलेक्टरी भी संभाली। कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे लेकर भी वे काफी सुर्खियों में आ गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
