सरगांव। हर साल की तरह इस वर्ष भी मदकू द्वीप में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई। इस यज्ञ में आसपास के 25 गांव के श्रद्धालु शामिल हुए। महाशिवरात्रि के दिन यहां श्रद्धालुओं की सुबह से लेकर रात तक भीड़ रहेगी।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सामाजिक सद्भाव महायज्ञ एवं सम्मेलन का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। ग्राम मदकू के महामाया मंदिर से प्रांरभ हुवे कलशयात्रा में ग्राम मदकू, बासिन, ठेलकी, बड़ियाडीह, देवाकर,लमती, परसवानी,अकोली,कुम्हरखान सहित 25 ग्रामों से बड़ी संख्या में बालिका एवं महिलाओं ने सहभागिता दी। कलशयात्रा के यज्ञ परिसर में पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, जजमान एवं ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात यज्ञारंभ हुआ, सामाजिक सद्भाव महायज्ञ में विभिन्न समाज के 15 युगल जजमान के रूप में सहभागिता दे रहे हैं।
प्राचीन श्री गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मूर्ति स्थापना के प्रथम दिवस वेद मंत्रों के सस्वर पाठ के साथ जलाधिवास एवं अन्नाधिवास की प्रक्रिया पूरी की गई। कल महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रातः यज्ञ अनुष्ठान, सायं 5 बजे से शिवनाथ आरती, सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक अहोरात्र रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
