रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चली है। इस गोलीबारी में RPF के एक जवान की मौत हो गई है। जबकि एक यात्री घायल हो गया है। घटना के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई है।
जानकारी के अनुसार छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस शनिवार सुबह अपने तय समय पर उसलापुर पहुंची। इसके बाद ट्रेन उसलापुर स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन में आरपीएफ उप निरीक्षक एसडी डी घोष के साथ चार आरपीएफ जवान डयूटी पर तैनात थे।ट्रेन जैसे ही शनिवार सुबह रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय स्लीपर के कोच नंबर दो से गोली चलने की आवाज आई। गोली आवाज सुनकर ट्रेन सहित रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरपीएफ आरक्षक दिनेश चंद्र ट्रेन के फर्श पर गिरा पड़ा है। प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि गोली आरपीएफ आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक से चली है और आरक्षक दिनेश के सीने में लगी है। जबकि इस घटना में एक यात्री भी जख्मी हो गया। दोनों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आरक्षक के बंदूक से गोली कैसे चली, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। जबकि आरपीएफ के अधिकारी इसे एक्सिडेंटल फायर बता रहे हैं। घायल यात्री के पिता ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, किसी ने कहा नीचे मत उतरना गोली चल रही है। लेकिन नीचे देखा तो ट्रेन के फर्श पर आरपीएफ जवान गिरा पड़ा था। फिर देखा तो मेरे बच्चे के पेट से खून बह रहा है। इसके बाद ट्रेन में भगदड़ मच गई। इसके बाद मौके पर पुलिस आई। उन्होंने जवान और मेरे बच्चे को उठाया और अस्पताल ले गए। ट्रेन में गोली कैसे चली इसकी जानकारी नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
