बिलासपुर। शहर का युवक देवेंद्र साहू मॉडलिंग प्रतियोगिता में सेकेंड रनरअप मिस्टर कॉन्फिडेंस का खिताब जीतकर आया है। उनका कहना है कि मॉडलिंग की दुनिया केवल और केवल कॉन्फिडेंस पर निर्भर है।

सकरी दूसरी बटालियन निवासी देवेन्द्र साहू ने लखनऊ में इण्डिया सुपर माॅडल प्रतियोगिता में मिस्टर कांफिडेंस का खिताब जीता है। प्रतियोगिता जितकर उन्होंने शहर का नाम रोशन किया है। कई चरणों मे आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत बिलासपुर से हुई थी। इसके बाद राजधानी रायपुर में आयोजित की गई। कोरोना काल के कारण लगभग सालभर तक कोई कार्यक्रम नही हुआ। जब कोरोना का प्रकोप कम हुआ तो पिछ्ले दिनों लखनऊ में फाइनल राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें फर्स्ट रनरअप भोपाल का एक युवक आया। दूसरे रनरअप मैं रहा। इस प्रतियोगिता के फर्स्ट रनरअप को टाइटल के अलावा दो लाख रुपए नगद प्राइज पर सेकेंड रनरअप को मिस्टर कॉन्फिडेंस टाइटल के अलावा एक लाख रुपए नगद प्राइज मिलता है। एक सवाल के जवाब में देवेंद्र ने बताया कि अभी तो वो मॉडलिंग ही करेंगे। आगे चलकर वो एक्टर बनना चाहेंगे और एक्टिंग की दुनिया मे करिययर ननाएँगे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मॉडलिंग की दुनिया पूरी तरह से कॉन्फिडेंस पर ही निर्भर करता है। यदि आपमे कॉन्फिडेंस नही है तो कैटवॉक भो नही कर सकते। इसलिए मॉडलिंग करने के लिए कॉन्फिडेंस जरूरी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
