सरगांव। महाशिवरात्रि पर गुरुवार को मदकूद्वीप में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओ का रेला लगा रहा। आसपास के 25 गांव के श्रद्धालुओं ने हवन अनुष्ठान में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सामाजिक सद्भाव महायज्ञ एवं सम्मेलन के द्वितीय दिवस प्रातः यज्ञ अनुष्ठान किया गया। उसके पश्चात लोक श्रृंगार परिवार दल, चोला राम वर्मा एवं पार्टी, अकोली, जय मावली माता सेवा मण्डली, परसवानी, जय महामाया दल-मदवानी, जसगीत दल अकोली के द्वारा जसगीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव मन्दिर में पूजा अर्चना, यज्ञ मण्डप की परिक्रमा की वहीं भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। रामरूप दास महात्यागी जी महाराज के मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी पूजन एवं आरती के कार्यक्रम में छाया विधायक बिल्हा राजेन्द्र शुक्ला, मनोज पाण्डेय, ब्रजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवनाथ आरती कर जल-संरक्षण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। तत्पश्चात सायं 6 से प्रातः 6 बजे से तक आयोजित अहोरात्र रूद्राभिषेक में सहभागिता दी। प्राचीन श्री गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मूर्ति स्थापना के द्वितीय दिवस वेद मंत्रों के सस्वर पाठ के साथ फलाधिवास एवं शैय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी की गई।
सामाजिक सद्भाव महायज्ञ में विभिन्न समाज के 15 युगल जजमान के रूप में सहभागिता दे रहे हैं। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारी जीवन लाल कौशिक, दीनदयाल साहू, मनीष मिश्रा,संतोष तिवारी, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल,विजय सिंह ठाकुर,अनिल वर्मा, भोलाशंकर अग्रवाल,परस साहू, मनीष साहू, प्रदीप शुक्ला, राममनोहर दुबे आदि आयोजन की व्यवस्था में लगे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
