भिलाई। दुर्ग रेंज के आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों के बीच शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिली है। जिसकी पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई है, जो कि तकिया पारा का निवासी है। उसके सिर को किसी ने पत्थर से कुचल दिया है। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, रेलवे लाइन के किनारे 32 बंगला की तरफ आने वाले पतले से झाड़ीनुमा रास्ते के किनारे खून से लथपथ युवक की लाश देखी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शिनाख्त की गई। IG ऑफिस के सामने युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। हत्या के इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद खुद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे थे। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की लाश आईजी ऑफिस के सामने सड़क के उस पार मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम से लेकर भिलाई नगर और कई अन्य थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी के सामने यह चैलेंच है कि हत्या की गुत्थी जल्द से जल्द सुलझाई जा सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
