

बिलासपुर। चिट फंड कंपनी खोलकर लाखों रुपए ठगी करने वाले कंपनी के 4 डायरेक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही करीबियों को रकम दुगना करने का झांसा देकर 24 लाख रुपए का चुना लगाया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीपत निवासी तीरथ राम रात्रे ने लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था की वर्ष 2012-13 में ताराचंद पाटले अपने अन्य साथी वसंत यादव, डेरहा कांत, रतन कुर्रे एवं अन्य के साथ मिलकर प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड के नाम से चिटफंड कंपनी बनाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों से 6 साल में रकम दुगना करने का झांसा देकर कई लोगों से लगभग 24 लाख रुपए जमा करा लिए। इसके बाद कंपनी बंद करके फरार हो गए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना कार्रवाई दौरान आरोपी गण कंपनी के डॉयरेक्टर को तलब कर पूछताछ किया गया। पूछताछ ने तीनों ने अपराध करना स्वीकार लिया। मामले में चित फंड कंपनी के द्वारा जारी किया गया बॉन्ड पेपर, रसीद, पासबुक आदि जप्त किया गया है। आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है। धारा 420,34 IPC एवं PDI ACT Chhattisgarh धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
00 नाम आरोपी
1/ डेरहा प्रसाद पिता शत्रुघ्न कांत उम्र 58 साल निवासी कुटी परम मोपका
2/ ताराचंद पाटले उम्र 56 साल निवासी पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
3/ बसंत यादव पिता स्वर्गीय नारद यादव उम्र 70 साल निवासी खरौद जिला जांजगीर चांपा
4/ रतन लाल कुर्रे पिता स्वर्गीय अघोरी लाल उम्र 55 साल निवासी पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 12, 2026हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, सीनियरिटी खत्म, 102 का वेतन रोका, 8 निलंबित
बिलासपुरNovember 12, 2026रकम दुगना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार, अपने ही रिश्तेदारों को बनाया शिकार
बिलासपुरNovember 12, 2026धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती, सात ठिकानों से 200 क्विंटल धान जब्त, राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 12, 2026बलवा और जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से थे फरार, गोपनीय सूचना पर पकड़ा गया
