दंतेवाड़ा। किरंदुल में एनएमडीसी के खदान में चट्टान खिसकने से 6 मजदूरों के दबने की खबर है। जिला प्रशासन और एमएमडीसी के अफसर मौके पर पहुंचकर मजदूरों को निकलने की कोशिश में जुटे हैं। चट्टान के नीचे दबे मजदूर को बचाने का कार्य जारी है। बताया जा रहा है की चार शव बरामद हो चुके है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में NMDC के आयरन ओर प्लांट में मंगलवार (27 फरवरी) को एक बड़ा हादसा हुआ है। किरंदुल में स्थित एनएमडीसी आयरन ओर के एसपी- 3 के प्लांट में चट्टान खिसका से पूरा पहाड़ धंस गया जिससे कुल चार मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अभी तक चारों के शव बरामद कर लिए गए है। मजदूरों के शव बाहर निकालने के लिए एसडीआरफ के द्वारा लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन कोलकाता और एक मजदूर बिहार का रहने वाला है। चट्टान के नीचे 6 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनएमडीसी के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत बचाव का काम भी जोर शोर से किया जा रहा है। चट्टान धंसने से इसकी चपेट में एक पोकलेन मशीन भी आ गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एनएमडीसी की आयरन ओर प्लांट के एसपी 3 की खदान में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान चट्टान धंस गई और पूरा पहाड़ धंस गया और यह हादसा हुआ।
00 कैसे हुई घटना?
कंपनी द्वारा पहाड़ को खोद कर रिटर्निंग वाल का निर्माण करते वक़्त पूरा का पूरा पहाड़ नीचे की और धस गया। पहाड़ की चपेट में आकर रिटर्निंग वाल में काम कर रहे 4 मजदूर दब गए जिसमें दो के शव को निकाल लिया गया है। वहीं अब भी चट्टानों को हटाया जा रहा है। पहाड़ को नीचे से रॉक ब्रेकर से तोड़ा जा रहा था, बगल में मजदूर रिटर्निंग वाल का काम कर रहे थे। चट्टानों में इतना ज्यादा कंपन था कि पहाड़ एकाएक नीचे की और गिरा। हालांकि रॉक ब्रेकर का जो ड्राइवर था उसने कूदकर अपनी जान बचा ली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
