सरगांव। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सामाजिक सद्भाव महायज्ञ एवं सम्मेलन के तृतीय दिवस प्रातः यज्ञ अनुष्ठान एवं पूर्णाहुति की गई।पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शांताराम जी, पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल जी व्यास, कौशलेंद्र प्रताप सिंह,सुधीर गौतम, डा विनोद तिवारी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मण्डप की परिक्रमा एवं यज्ञ में आहुतियां डाली और भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।
प्राचीन श्री गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मूर्ति स्थापना के तृतीय दिवस वेद मंत्रों के सस्वर पाठ के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना की गई।
सामाजिक सद्भाव महायज्ञ में विभिन्न समाज के 15 युगल जजमान के रूप में सहभागिता दिये रहे। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारी जीवन लाल कौशिक, दीनदयाल साहू, मनीष मिश्रा,संतोष तिवारी, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल,विजय सिंह ठाकुर,अनिल वर्मा, कमलेश अग्रवाल, परस साहू, मनीष साहू, प्रदीप शुक्ला, राममनोहर दुबे आदि आयोजन की व्यवस्था में पूरे समय लगे रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
