बिलासपुर। झाड़फूंक, जादूटोना, तंत्र-मंत्र के माध्यम से लोगों की हर समस्या दूर करने का दावा करने वाले बंगाली बाबा को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। अखबारों और न्यूज चैनलों में विज्ञापन प्रकाशित करके वह अपना ग्राहक तलाशता था। एक बार फंस गया तो समस्या दूर करने के नाम पर वह लाखों की ठगी कर लेता था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बंगाली बाबा के नाम से मशहूर मो शाहिल नेशनल टी.वी, न्यूज पेपर में शर्तिया ईलाज, मनचाहा प्यार, वशीकरण, रूठो को मनाने, पति- पत्नि में अनबन, प्रेम विवाह, गृह कलेश, कोख में बाधा, बीमारियों का शर्तिया ईलाज, शैतान दुश्मन से छुटकारा दिलाने का दावा करते हुए विज्ञापन प्रकाशित करता था। लोग बाबा के इस दावे पर विश्वास करके इलाज करवाने पहुंच जाते थे। फिर बाबा के ठगी का खेल शुरू होता था। पिछले दिनों बाबा से प्रताड़ित देवानंद यादव ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। देवानंद यादव निवासी कोटा का पुत्र काफी दिनो से अस्वस्थ था। नेशनल टीवी पर बंगाली बाबा के द्वारा बिमारी का शर्तिया ईलाज का विज्ञापन देखा तथा दिये गये मोबाईल नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या बताया। जो बंगाली बाबा द्वारा बच्चे के स्वास्थ लाभ के नाम पर अलग अलग तौर तरीके जैसे नीबू-सुई-अगरबत्ती का उपयोग, घर में नाग सांप का प्रकोप, बुरी आत्मा का प्रकोप, ऊँटो की बलि, बंगाल के जानवर की कुर्बानी एवं पुत्र की मौत का डर दिखाकर विभिन्न खातो में ईलाज का रकम जमा किया था। प्रार्थी द्वारा बैंक से लोन लेकर बंगाली बाबा को 4 लाख 15 हजार रुपए बाबा को दिए। प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ,अतिरिक्त पुलिस शहर उमेश कश्यप एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय ध्रुव के निर्देशन एवं सायबर सेल नोड़ल अधिकारी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधिक्षक निमेष बरैया, एसडीओपी कोटा श्रीमती रशमित कौर के मार्गदर्शन में निरीक्षक कलीम खान के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार की गई और दिल्ली टीम रवाना किया गया। बेहद भीड़ भाड वाले इलाको से लगातार अथक प्रयास से फर्जी बंगाली बाबा का पता तलाश कर दिल्ली एवं गाजियाबाद से रेड कार्यवाही कर बंगाली बाबा को पकडा गया। इस कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक कमील खान, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, जागेश्वर राठिया, मनोज नायक, अजय वारे, सउनि अवधेश सिंह सायबर सेल से आरक्षक नवीन एक्का, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, सोनू पाल, तदबीर पोर्ते, का विशेष योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी
01. मोह.शाहिल पिता मोह. इस्माईल उम्र 42 साल पता ग्राम लोनी कंचनपार्क जन्नती मस्जिद के पास थाना लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
