बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो बेरोजगार युवकों को विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। इस ठगी के लिए आरोपी नामी गिरामी ऑनलाइन जाॅब पोर्टल के साईड से डाटा चुराते थे। इसके बाद बेरोजगार युवकों से संपर्क करते थे। यही नही आरोपी स्काईप/ व्हाट्सएप में वीड़ियों काॅलिंग करके फर्जी इंटरव्यू भी लेते थे।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशिष सिंह थाना सकरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह आनलाईन अलग अलग कंपनीयों में जाॅब के लिए आवेदन दिया था। कुछ दिनों के बाद ऋषभ गुप्ता एच.आर मैनेजर फ्यूचर कंपनी एवं महेश माथुर फाईनेसियल हेड फ्यूचर कंपनी द्वारा प्रार्थी को काॅल कर विदेशो की बड़ी कंपनी आरसेलर मित्तल कंपनी दुबई में नौकरी हेतु 80 लाख रू. सालाना के पैकेज का जाॅब इंटरव्यू है कहकर रजिस्ट्रेशन, डिग्री, एक्सपेरियंस सर्टिफिकेट, वेरिफिकेशन, एप्टिट्यूट टेस्ट इंटरव्यू प्रिपेशन ट्रेनिंग, फाईनल प्लेसमेंट ऑफर लेटर और ज्वाईनिंग के नाम पर 5 लाख 67 हजार 104 रू. नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी कर प्रार्थी से ठगी किया गया था।
विदश में नौकरी के लुभावने ऑफर देकर ठगी के मामले को गंभीरता से लेते हुये गिरोह के पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू, नगर पुलिस अधीक्षक एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी निमेष बरैया के मार्गदर्शन में निरीक्षक कलीम खान के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर दिल्ली हरियाणा टीम रवाना किया गया। टीम ने शहरो में लगातार 3 दिन तक खोजबीन करने के बाद फर्जी काॅल सेंटर का पता लगाया। इसके बाद सारे तकनीकी साक्ष्यों से जाॅच पड़ताल के बाद तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त दो लैपटाॅप, दो कीपेड मोबाईल फोन एवं 3 लाख 70 हजार रुपए नगद रकम जप्त किया। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, सागर पाठक, मनोज नायक, अजय वारे, सत्येन्द्र परिहार सउनि अवधेश सिंह सायबर सेल से आरक्षक नवीन एक्का, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, सोनू पाल, तदबीर पोर्ते, का विशेष योगदान रहा।
00 ऑनलाइन जाॅब फ्राड से बचने के तरीके
वर्तमान समय में लोग घर बैठे ही नौकरी हेतु आवेदन कर रहे है, ऑनलाइन आवेदन, मोबाईल नंबर, ईमेल आदि पर प्रतिक्रिया करके नौकरी के नाम से पैसे देकर धोखाधड़ी का शिकार बन जाते है। लुभावनी सैलरी का प्रलोभन, अनचाहे ईमेल, मैसेज द्वारा जाॅब संबंधित सूचना मिलना फर्जी काॅल सेंटरों द्वारा जाॅब संबंधित ईमेल प्राप्त होना,जाॅब का प्रचार एवं प्रसार फर्जी वेबसाइट द्वारा ठगों द्वारा ठगी करने के तरीके अपनाये जाते है।उक्त ऑनलाइन जाॅब फ्राड़ से बचने के लिए अनचाहे ईमेल व मैसेज का जवाब न दे, फर्जी सरकारी एवं प्राईवेट नौकरी के ऑफर को पहचाने।वेबसाइट पर दिखने नौकरी संबंधित विज्ञापनों से बचें,असली व नकली वेबसाइटो की पहचान करना सीखें , ऑनलाइन इंटरव्यू में सावधानी बरतें, अधिकृत वेबसाइट पर जाकर की ही आवेदन करें। नौकरी लगाने के संबंध में अपने माता-पिता एवं संरक्षकों को अलग से बतायें ।
00 गिरफ्तार आरोपी
01. साहिल अली पिता अली सुल्तान उम्र 23 वर्ष साकिन पालम विहार गुड़गांव हरियाणा।
02. रफिउल इस्लाम पिता ताफीजुल सरकार उम्र 26 वर्ष साकिन पालम विहार गुड़गांव हरियाणा।
03. आलोक पाल पिता तेज सिंह उम्र 25 वर्ष गुड़गांव हरियाणा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
