शिवरीनारायण। शिवरीनारायण माघी मेले में 27 फरवरी से 11 मार्च तक प्राधिकरण द्वारा लगाए गए स्टॉल में 11 हजार दो सौ से अधिक लोगो को निःशुल्क कानूनी जानकारी प्रदान की गई। मेला समापन के अंतिम दिन जिला सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदम्बा राय, एडीजे सक्ती संतोष आदित्य, व्यवहार न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण शिव प्रकाश त्रिपाठी महाशिवरात्रि के दिन दोपहर में स्टॉल का अवलोकन करने पहुँचे।

जिला न्यायाधीश जगदम्बा राय द्वारा स्टॉल पहुंचे लोगों को विभिन्न क़ानूनी जानकारी दी गई एवं कानूनी जानकारी सम्बंधित पाम्पलेट का वितरण किया गया। श्री राय ने पैनल अधिवक्ता जितेन्द्र तिवारी के द्वारा दी जा रही निःशुल्क सेवा की प्रसंशा की। श्री राय ने कहा कि अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी विगत 3 वर्षों से अपनी स्वेच्छा से लोगो की सेवा मेला में स्टाल लगाकर कर रहे हैं। लोगो को निःशुल्क कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना भी सेवा का ही रूप हैं। श्री तिवारी जी का प्रयास अनुकरणीय हैं। ऐसी सेवा की भावना सभी मे होनी चाहिए ताकि लोगो का विश्वास कानून पर बना रहे। अधिवक्ता जितेन्द्र तिवारी की तारीफ करते हुए श्री रॉय ने कहा कि श्री तिवारी के सरहनीय कार्य का इनाम प्राधिकरण उनको देगा। पैनल अधिवक्ता जितेन्द्र तिवारी द्वारा 27 फरवरी से 11मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 से रात्रि 8 बजे तक स्टॉल में आने वाले लोगों को लोक अदालत योजना,अभिरक्षा में ब्यक्ति को विधिक सहायता योजना, सेवानिवृत्ति के पश्चात परिलब्धियों की प्राप्ति हेतु स्थाई एवं निरन्तर लोक अदालत योजना,आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये विधिक सेवाएं योजना, मानसिक रूप से बीमा और मानसिक रूप से विकलांग ब्यक्तियों के लिये विधिकसेवायें योजना, अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिकों के विधिक अधिकार,गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन योजना, पीसीपीएनडीटी कानून के तहत अपराध, बाल विवाह प्रतिषेध सम्बधी विधिक जागरूकता, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, मौलिक अधिकार,टोनही प्रताड़ना, सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश जांजगीर चाम्पा एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदम्बा राय, सक्ति एडीजे संतोष कुमार आदित्य, व्यवहार न्यायाधीश पामगढ़ एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण शिव प्रकाश त्रिपाठी, पैनल अधिवक्ता जितेन्द्र तिवारी,देव प्रसाद साहू, एम. आर.कश्यप, भुनेश्वर बंजारे, गजेन्द्र बंजारे, पैरालीगल वालिंटियर संतोष कुमार कश्यप, रमेश कुमार दिवाकर, सहदेव दास महंत,सागर कुमार आदिले, रिखी राम कुर्रे,बृजनारायण आदित्य, सचिन मिश्रा, नवागढ़ तहसीलदार-संजय मिंज, शिवरीनारायण तहसीलदार प्रकाश चन्द साहू, थाना प्रभारी-मोती लाल शर्मा, मुख्यालय पटवारी-मोहन बनर्जी, दिग्विजय गिरी गोस्वामी, मुकेश कुमार पाटिल, गजानन्द साहू,चंद्रशेखर कश्यप, विश्वनाथ नोनिया, पिंटू भट, दीपक साहू,बजरंग यादव, कोटवार लीलाराम कश्यप, शिव कुमार चौहान, प्रकाश सहिस उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
