दुर्ग। कलेक्टर और एसपी ने किया बुधवार को तड़के सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के बैरकों से मोबाइल, सिम, उस्तरा, ब्लेड, चाकू, चिलम, बीड़ी, सिगरेट जैसे कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसके बाद पूरा का पूरा जेल प्रबंधन संदेह के दायरे में आ गया है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज जिला केंद्रीय जेल दुर्ग का तड़के सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के दल ने जेल के सभी बैरक की जांच पड़ताल की। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री मोबाइल, सिम, उस्तरा, ब्लेड, चाकू, चिलम, बीड़ी, सिगरेट, अनावश्यक खाने की वस्तु बरामद किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री चौधरी और पुलिस अधीक्षक शुक्ला ने जेल अधीक्षक सहित जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को हमेशा सजग होकर ड्यूटी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है। जेल निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीएम मुकेश रावटे, सीएसपी चिराग जैन, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, गुरुदत्त पंचभाये, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
