बिलासपुर। डॉक्टर मधुलिका सिंग के घर से पुराना दरवाजा और ग्रिल की चोरी करने वाले छुटभैया चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने कोतवाली थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जनवरी 2021 को उनके घर मे रखे पुराने लोहे का दरवाजा व ग्रिल को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप के दिशा निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली निमेष बरैया व थाना प्रभारी कोतवाली की टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपने क्षेत्र में पतासाजी करने पर पता चला कि दयालबंद निवासी महेंद्र बोले पिता सोमनाथ बोले उम्र 30 वर्ष अपने घर मे लोहे के दरवाजे व अन्य सामान को छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर चोरी का सामान जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शीतल सिदार, प्र.आर. फूल सिंह बड्डे, आर.संदीप शर्मा,नुरुल कादिर, गोकुल जांगड़े, राजेश नारंग,म.आर. इफरानी का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त

