बिलासपुर। रेलवे स्टेशनों में रविवार से प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपए में मिलेगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी स्टेशनों में इसकी ब्यवस्था कर दी गई है।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार मण्डल के स्टेशनों में प्रवेश हेतु आवश्यकतानुसार प्लेटफार्म टिकट जारी किया जाना है। जिसके अनुपालन में कल दिनांक 14 मार्च से बिलासपुर मण्डल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा शुरू की जा रही है। इसमें बिलासपुर, रायगढ़, चाम्पा, कोरबा, पेण्ड्रा रोड़, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया तथा अम्बिकापुर स्टेशन शामिल है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही साथ प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत तय की गई है। प्लेटफार्म टिकट की कीमत रुपये 30/ प्रति व्यक्ति रखी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
