बिलासपुर। शहर की पुलिस आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार को रात में पूरे शहर में कॉम्बिंग गस्त किया गया। इस विशेष अभियान में पुलिस ने 30 निगरानीशुदा बदमाशों को गिरफ्तार किया तो 159 लोगों को चेतावनी दी गई।


पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर होली के काफी पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई है। निगरानीशुदा बदमाशों पर नियंत्रण रखने के लिए शहर में कॉम्बिंग गस्त शुरू हो गई है। कॉम्बिंग गश्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा स्टाफ के लोगों को शामिल किया जा रहा है। इसके लिए चार अलग-अलग पार्टियां बनाई गई है। इन पार्टियों के द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, निगरानीशुदा गुंडा बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शनिवार रात की कांबिंग गश्त किया गया। जिसमें गस्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों पर कुल 10 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई। गश्त के दौरान पुलिस टीम के द्वारा स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी तथा अलग अलग थानों के विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों सहित 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में कुछ साधारण मामलों के आरोपी तथा अन्य गंभीर मामलों के फरार आरोपी शामिल है। इसके अलावा पुलिस पार्टी ने रात में संदिग्ध हालत में घूमने वाले व्यक्तियों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। शनिवार रात की कॉम्बिंग गस्त में विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 69 निगरानी बदमाश, 90 गुंडा बदमाशो की भी रात्रि में चेकिंग की गई और उन्हें आपराधिक, असामाजिक कार्यो से दूर रहने की हिदायत दी गई।
इस तरह बिलासपुर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान विभिन्न मामलों में लगभग 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और 150 से अधिक निगरानीशुदा गुंडा बदमाशो को आगामी होली त्योहार के समय शांति बनाये रखने की चेतावनी दी गई है। ऐसे लोगो से कह दिया गया है कि कोई भी अपराध करने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने समझाईस दिया गया ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
