कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार, उसकी प्रताड़ना से दो लोगों ने की थी आत्महत्या, दो थानों में दर्ज है मामला, महीनों से चल रहा था फरार

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के दो मामले दर्ज है। लेकिन गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

आपको बता दे चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमे उसने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। रज्जब अली के परिजन कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया था। इस बीच दोनों फरार हो गए थे और पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। आज सरकंडा पुलिस को सूचना मिली की अकबर अपने परिवार से मिलने देवनंदन नगर स्थित घर में आया हुआ है। तब सरकंडा थाना प्रभारी और प्रशिक्षु DSP रोशन आहूजा टीम के साथ अकबर के घर में दबिश दी और गिरफ्तार कर लिया। जबकि तैय्यब अभी भी फरार है।

00 दो मामले है अकबर के खिलाफ
पहला मामला रपटा चौक चांटीडीह निवासी रज्जब अली (56) एक था। चार अक्टूबर 2022 की सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। व्यवसायी के बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पुलिस को बताया कि रपटा चौक स्थित दुकान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनकी जमीन के पास वाली जमीन को खरीदने के लिए कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन ने सौदा किया था। लेकिन अकबर और तैय्यब उनकी दुकान वाली जमीन को खाली करने का दबाव बना रहे थे। इससे उनके पिता रज्जब अली परेशान थे। दोनों पर अरमान ने प्रताड़ना का आरोप लगाया। शिकायत पर तत्कालीन एसपी ने एएसपी सिटी को जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद पुलिस ने अबकर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया।दूसरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। कुम्हारपारा निवासी विरेंद्र नागवंशी का बेटा सिद्धांत नागवंशी अकबर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया था। सिद्धांत सीवी रामन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। लेकिन रुपयों की तंगी की वजह से उसने पढ़ाई छोड़कर कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ सुपरवाईजर का काम करने लगा था। इसी बीच सिद्धांत ने अपने एक रिश्तेदार की जमीन का सौदा अकबर से कराया। अकबर ने जमीन का एग्रीमेंट सिद्धांत के नाम पर करा दिया। जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा था। इसे सिद्धांत ने अपने संबंधों के आधार पर सुलझाने की कोशिश की थी। लेकिन सफल नहीं हो पाया तो अकबर और उसके गुर्गों ने सिद्धांत को परेशान करना शुरू कर दिया। फिर एक दिन अकबर के दबाव में आकर सिद्धांत ने फांसी लगा ली। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने अकबर खान, मिनाक्षी बंजारी और शिबू उर्फ फैजान खान के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *