भोलेनाथ को रुद्राभिषेक अतिप्रिय- स्वामी शिवानंद, आश्रम परिसर में बनेगा हनुमान मंदिर व गौशाला

बिलासपुर। वैसे तो शिव जी घर पर ही किए जाने वाले सेवा से प्रसन्न होने वाले देव हैं, लेकिन रुद्राभिषेक उन्हें विशेष रूप से प्रिय है। सावन माह में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

उक्त बातें श्री सिद्ध बाबा अद्वेत परमहंस आश्रम बेलगहना के स्वामी शिवानंद महराज ने आज भुलकेश्वर महादेव आश्रम धौंराभाठा में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। वे यहां विशेष रूप से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने बेलगहना से साधक शिष्यों के साथ आए थे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आश्रम के पीछे बहने वाली क्षेत्र की जीवनदायिनी मनियारी नदी में दीपदान कर पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर धौंराभाठा आश्रम के बाबा जी, पंचराम यादव, विकास सोनी, प्रमोद यादव, श्रीमतीअनुराधा सोनी, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, ममता तिवारी श्री कश्यप सहित पूजा के आचार्य व क्षेत्रीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
00 आश्रम परिसर में बनेगा सिद्धबाबा हनुमान मंदिर व गौशाला
आज कार्यक्रम के पश्चात आश्रम परिसर में निर्मित होने वाले श्री सिद्धबाबा हनुमानजी की मंदिर व गौशाला निर्माण का भूमि पूजन स्वामी शिवानंद महराज की उपस्थिति में किया गया। मंदिर निर्माण के लिए बिलासपुर के अभिषेक गुप्ता तथा गौशाला निर्माण के लिए अशोक साहू ने संकल्प लिया है। ये कार्य शीघ्र शुरू होगा।
00 34 आश्रमों का संचालन
बेलगहना स्थित मुख्य आश्रम के साथ ही स्वामी शिवानंद द्वारा इसके अंतर्गत 34 आश्रमों का संचालन वर्तमान में किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मध्यप्रदेश, यूपी, जम्मू आदि राज्यों में स्थित हैं। सावन महीने में सभी आश्रमों में क्रमशः रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *