छत्तीसगढ़ के बालोद में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, वरिष्ठ आदिवासी नेता और डौंडीलोहारा
बालोद। भाजपा प्रवक्ता के फार्म हाउस में खून से लथपथ एक बुजुर्ग की लाश मिली है। किसी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। वहीं कुछ लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। फार्म हाउस में लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।
छत्तीसगढ़ के बालोद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, वरिष्ठ आदिवासी नेता और डौंडीलोहारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में खून से लथपथ एक बुजुर्ग की लाश मिली है। बुजुर्ग की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। बुजुर्ग की पहचान संजय ठाकुर के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से बुजर्ग पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया है। मृतक कोटेरा गांव के रहने वाला बताया जा रहा हैं। प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का कोटेरा से खरखरा मार्ग के रास्ते में फार्म हाउस है। पूरी घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव की है। घटना के दौरान भाजपा प्रवक्ता राजधानी रायपुर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बीती रात को मृतक सजंय ठाकुर फार्म हाउस में आए हुए थे और फार्म हाउस के चौकीदार के साथ शराब पी थी। आशंका जताई जा रही है कि चौकीदार ने ही 50 साल के बुजुर्ग की हत्या की है। चौकीदार भुनेश्वर ने शाम को ही बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने चौकीदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की मानें तो चौकीदार ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। मौके पर डौंडीलोहारा पुलिस ने पहुंचकर सबसे पहले शव को अपने कब्जे में लिया उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोपहर बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
