रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के रेलवे स्टेशन में एक भिखारी को बिस्किट चुराने पर सरेआम तालिबानी सजा दी गई। भिखारी को मारा गया फिर उसे प्लेटफार्म में घसीटा गया। सैकड़ों यात्री और RPF के जवान मूकदर्शक बने रहे। हालांक वीडियो वायरल होने के बाद तीन महिला आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया।
रात लगभग 3 बजे राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन में सैकड़ों यात्री ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। तभी कुछ युवक एक भिखारी को घसीटते हुए पा रहे थे। इस बीच युवक भिखारी को डंडे से पीटते रहे। लोगों माजरा समझ में नहीं आ रहा था लेकिन सैकड़ों लोग इस घटना का मूकदर्शक बने रहे। दरअसल एक भिखारी को कैंटीन से एक पैकेट बिस्किट चोरी कर रहा था तभी कैंटीन कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई। फिर क्या था कैंटीन के कर्मचारी डंडा निकला फिर भिखारी की पिटाई शुरू कर दी। इतने में ही उनका मन नहीं भरा तो पैर को कपड़े से बांधा और घसीटते हुए उसे पुलिस चौकी लेकर गए। इस बीच प्लेटफार्म में मौजूद किसी ने घटना का वीडियो बनाया और सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया और इस तालिबानी सजा की निंदा होने लगी। वीडियो RPF अधिकारियों तक पहुंची तो वीडियो में दिख रहे तीन महिला आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।जबकि GRP ने इस मामले में बसंत प्रधान, अंकित मिश्रा, सुनील शुक्ला और आशुतोष पटेल को हिरासत लिया है और पूछताछ कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
