बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में आपातकाली खतरों से बचने के लिए पिछले दिनों मॉकड्रिल एक्सरसाइज किया गया। इस एक्सरसाइज में NDRF, SDRF और CISF के जवान शामिल हुए।


एनटीपीसी सीपत में पिछले दिनों 12 मार्च को आपात स्थिति से बचने के लिए मॉकड्रिल एक्सरसाइज किया गया। इस एक्सरसाइज में एनडीआरएफ कटक, ओड़िसा के तीसरी बटालियन के जवान शामिल हुए। मॉकड्रिल में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर खतरों से बचाव के लिए दौड़भाग किया गया। इस संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दक्षता परीक्षण करना और विभिन्न विभागों के बीच सामंजस्य और समन्वय लाना था। इस मॉकड्रिल एक्सरसाइज के पहले बिलासपुर के कलेक्ट्रेट में 11 मार्च को बैठक आयोजित की गई थी जिसमे NDRF, SDRF और NTPC के अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक के दूसरे दिन ही आपात स्थिति से बचने के लिए मॉकड्रिल एक्सरसाइज किया गया। इस मॉकड्रिल में जिला कमांडेंट, अग्निशमन अधिकारी, NTPC के कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवान शामिल हुए। इस अवसर पर NTPC के सीईओ पदमकुमार राजशेखरन और महाप्रबंधक प्रचालन घनश्याम प्रजापति समेत सभी अधिकारी शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
