बिलासपुर। दो मोबाइल चोरी के मामले में सरकंडा पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो आरोपी से चोरी के 6 मोबाइल निकल गया। आरोपी से जब्त मोबाइल की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

चिंगराजपारा बिलासपुर में अमरैया चौक के पास बिंदु बाड़ा में रहने वाले रमेश कुमार जायसवाल ने 13 मार्च को सरकंडा थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने रिपोर्ट में लिखा है कि 11 मार्च की रात को अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद वह घर में सोया हुआ था। उसने अपना मोबाइल चार्जिंग में लगा रखा था। उसके दोस्त करण ने भी अपना मोबाइल वहीं चार्जिंग में लगा रखा था। सुबह 4 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि चार्जिंग में लगे दोनो मोबाइल गायब है। इस मामले में जूर्म दर्ज कर पतासाजी में लगी पुलिस टीम को मुखबिर से पता लगा कि चिंगराजपारा निवासी शाहबाज खान मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है ग्राहक तलाश रहा है। इस पर सरकंण्डा पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी पहले तो चोरी से इनकार करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दोनों मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। तब पुलिस ने उससे उक्त दोनों मोबाइल के साथ ही एक लाख 20हजार रुपए कीमत के कुल छह चोरी के मोबाइल भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की हिरासत में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
