कोरबा। ACB ने सहकारी बैंक के मैनेजर और केशियर को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने दोनो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। किसान से ज्यादा पैसा निकालने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
भ्रष्टाचार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए एन्टी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को सहकारी बैंक पाली ब्रांच के मैनेजर अमित दुबे और केशियर आशुतोष तिवारी को 5000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ग्राम धंवरा डोंगरी बतरा निवासी रामनोहर यादव का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या० शाखा पाली, जिला– कोरबा में खाता है। उसके द्वारा बेचने के बाद लगभग 5 लाख रू बैंक के खाते में जमा है। खाते से पैसा निकालने के बदले में 7500 रू० रिश्वत की मांग अमित दुबे और आशुतोष तिवारी ने की थी। इसकी शिकायत किसान में एन्टी करप्शन ब्यूरो में कर दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज दिनांक 24.04.2024 को योजनाबद्ध तरीके से दोनो को ट्रेप करने के लिए जाल बिछाया बना गया। इसके बाद शिकायतकर्ता किसान ने आरोपियों को रिश्वत देने के लिये बैंक गया। यहां आरोपियों ने सावधानी बरतते हुए रिश्वत को रकम न लेते हुए, 5 लाख रू0 आहरण राशि से रिश्वत की रकम 5000 रू० काटकर शेष राशि किसान को दे दी। इसके बाद एसीबी की टीम ने कार्यवाही कर कैशियर से रिश्वत की राशि बरामद की।
घटना में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से दोनों ही आरोपियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( यथासंशोधित अधिनियम 2018 ) के धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एन्टी करप्शन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील किया हैं कि रिश्वत/भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें हमारे ई-मेल, टोल-फ्री नंबर (1064) अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर कर सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
