नाराणपुर। नाराणपुर के अबूझमाड़ में जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए है। जवानों ने मृत सभी नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है। सर्चिंग में भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। मृतकों में 3 महिला नक्सली भी शामिल है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बाॅर्डर, अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके की है।
दरअसल 29 अप्रैल को नारायणपुर/कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबूझमाड़ में डीआरजी/ एसटीएफ़ जवानों की सुंयक्त पार्टी नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी। सुरक्षाकर्मियों को अबूझमाड़ के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की जानकारी मिली थी। 30 अप्रैल की सुबह 6 बजे जवानों को जंगल में आते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। घंटों चली मुठभेड़ में 3 महिल नक्सली सहित 10 नक्सली मारे गए। सर्चिंग में मृत सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। जिसकी शिनाख्त की जा रही है। साथ ही मुठभेड़ में शामिल सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित है। जवानों ने सर्च के दौरान एक नग AK 47, एक नग इंसास रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद व दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की है। इसके पहले 16 अप्रैल को 29 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था।
अब डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मुठभेड़ में नक्सलियों के मारें जाने की पुष्टि की हैं। विजय शर्मा ने इस कामयाबी के लिए डीआरजी और एटीएफ समेत सभी को बधाई दी हैं। उन्होंने बताया कि, इस पूरे मुठभेड़ का सुखद पहलू यह रहा कि उनके किसी भी जवान को खरोंच तक नहीं आई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसके साथ ही एक बार फिर से नक्सलियों के सामने शान्ति वार्ता का प्रस्ताव रखा और कहा हैं कि नक्सलियों का छोटा या बड़ा कोई भी ग्रुप वीसी या फिर मध्यस्थ के माध्यम से बातचीत करना चाहते हैं तो उनका स्वागत हैं। बकौल विजय शर्मा साय सरकार के पास नक्सलियों के पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था हैं। वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ जाएँ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
