दंतेवाड़ा। 35 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमे से तीन इनामी नक्सली थे। ये सभी भैरमगढ़, मलांगेर एवं कटेकल्याण क्षेत्र में सक्रिय थे और इस ग्रुप को रोड खुदाई, पेड़ कटाई और बैनर पोस्टर लगाने का काम मिलता था।
जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने स्थानीय मीडिया के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान और छग शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ को लगातार सफलता मिल रही है। एक तरफ DRG और CRPF के जवान सर्जिकल स्ट्राइक की तरह अभियान चलाकर नक्सलियों का इनकाउंटर भी कर रहे है। दूसरी ओर शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हे विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत कुछ माह से जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। साथ ही प्रशासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाँव गाँव तक किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर के नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर 35 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की और लोन वार्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत 05.05.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), द्वितीय कमान अधिकारी (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज अनिल कुमार झा, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक कुमार सिंह 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भापुसे0) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष पुलिस कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। सभी 35 आत्मसमर्पित माओवादियों में से 25 माओवादियों को डीआरजी बल दन्तेवाड़ा, 06 माओवादियों को आर.एफ.टी सीआरपीएफ एवं 04 माओवादियों को 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा के द्वारा आत्मसमर्पण कराने में विशेष योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 180 ईनामी माओवादी सहित कुल 796 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
