बेटे ने की बाप की हत्या, घर में मुखिया का शव रख पूरा परिवार गया मतदान करने, पढ़े खबर क्या है मामला…

अंबिकापुर। शराबी बेटे ने बाप की हत्या कर दी। आरोपी बेटे को पुलिस तो ले गई। लेकिन सुबह होते ही परिवार के अन्य सदस्य घर में मुखिया का शव रख कर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मत का उपयोग किया।

सरगुजा संसदीय सीट के ग्राम लहपटरा में परिवार के मुखिया के शव को घर में रख कर परिवार के सदस्यों ने मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का उपयोग किया। परिवार के सदस्य जब मतदान करने पहुंचे तो गांववाले सन्न रह गए। क्योंकि गांववालों को यकीन ही नही हो रहा था कि जिस परिवार के मुखिया की बेटे ने ही हत्या कर दी हो उस परिवार का कोई सदस्य मतदान करने पहुंचेगा। गांव के लोगों ने उनकी भावनाओं का सम्मान किया। परिवार के सदस्यों ने एक साथ वोट डाले। दरअसल गांव में मूल से रजक अपने परिवार के साथ रहता था। उसका एक पुत्र बंटी रजक नशेड़ी प्रवृत्ति का था। अक्सर वह शराब का सेवन करता था। मतदान के पहले दिन यानी 6 मई को मूल साय रजक के पुत्र बंटी ने पिता से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, पैसे नहीं देने पर अपने पिता की पीट – पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर लखनपुर पुलिस जांच के लिए पहुंची। आरोपित पुत्र बंटी रजक को लखनपुर पुलिस रात में ही पकड़ कर ले गई। मृतक मुलसाय का शव घर पर ही था। पुलिस की जांच होनी है।पोस्टमार्टम भी होगा।
उसके पहले ही मुलसाय के परिवार के सदस्य मतदान केंद्र पहुंच गए और अपने मताधिकार का उपयोग किया। घर में शव रहने के बावजूद मतदान के महत्व को समझ कर इन्होंने मतदान किया है। इनका कहना है कि मजबूत राष्ट्र के लिए लोकतंत्र के महापर्व सभी की भागीदारी जरूरी है। मुखिया की हत्या हो गई। लेकिन हमने मतदान किया क्योंकि पुलिस जांच और अंतिम संस्कार में व्यस्त हो जाने पर मतदान के लिए समय नहीं मिल पाता।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *