Skip to content
बिलासपुर। जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने रेत चोरों की गाड़ियों को घेरकर बैठ गए। इसके बाद खनिज विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना देकर 8 ट्रेक्टर और 3 पोकलेन को जब्त कर दिया। इस करवाई के बाद रेत चोरों के बीच हड़कंप मच गया।

सोमवार की सुबह तखतपुर ब्लॉक के ग्राम निरतु, घुटकू से लगे अरपा नदी में अवैध रूप से रेत के उत्खनन और परिवहन कर रहे 8 टैक्टर और 3 पोकलेन मशीन को पकड़कर जिला पंचायत सभापति और ग्रामीणों ने खनिज विभाग को जानकारी दी। आज सुबह 10 बजे निरतु, घुटकू रेत घाट में अवैध उत्तखनन की सूचना जिला पंचायत सभापति श्रीमती मीनू सुमन्त यादव को मिली वे तुरंत मौके पर पहुँच कर रेत घाट से 8 ट्रेक्टर को बाहर निकलवाया। यहाँ पर 3 पोकलेन से रेत निकाला जा रहा था। निरतु, घुटकू रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे 11 वाहनों को ग्रामीणों ने एकजुट होकर पकड़ लिया। इसके बाद खनिज विभाग को जानकारी दी गई। ग्रामीणों की सूचना के तत्काल बाद खनिज विभाग के अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के पहुंचने के बाद पकड़े गए वाहनों को उनके सुपुर्द किया गया। खनिज विभाग ने पंचनामा व सील बंद कर कार्यवाही की। जिला पंचायत सदस्य मीनू सुमन्त यादव ने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन लगातार किया जा रहा था। जैसे ही नदी में पहुंचते थे, तो मजदूर सहित हाइवा वाले वहां से भाग जाते थे। ट्रैक्टर और पोकलेन को पकड़ने वालों में गांव के संतोष भोई, दिनेश लोनिया, छत यादव, राजू साहू, अभिषेक लोनिया, जफर अहमद, कय्यूम भाई, फागुराम सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
00 अधिकारियों पर संरक्षण का लग रहा आरोप
इन दिनों लगातार रेत चोरो के द्वारा जो खनन किया जा रहा है और रेत की चोरी पर अंकुश नहीं लगने के कारण जिला मुख्यालय के प्रशासनिक अमले पर संरक्षण का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा की रेत चोरो के तार ऊपर तक जुड़े हुए हैं और चोरों ने स्थानीय प्रशासन को सेट कर लिया है। इसी वजह से माफियाओं के वाहन जिला मुख्यालय के सड़कों पर बिना किसी डर के सरपट दौड़ते हुए नजर आते हुए भी किसी को दिखलाई नही पड़ते हैं, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों पर लगातार संरक्षण का आरोप तो लग ही रहा है।
00 इन स्थानों पर होता है रेत का अवैध उत्खनन-बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कांग्रेस नेता के संरक्षण में ग्राम पंचायत घुटकू, निरतु एवं लमेर के अंतर्गत आने वाले घाट में अक्सर खनन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसकी जानकारी यहां के स्थानीय प्रशासन को भी है साथ अरपा नदी में निरतु ग्राम पंचायत कार्यालय के पीछे, तुरकाडीह घाट, लोखंडी घाट व अन्य सभी घाटों पर लगातार माफियाओं के द्वारा खनन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
00 ग्रामीणों ने कहा-नहीं हुई कार्यवाही तो करेंगे उग्र आंदोलन-
जिला पंचायत सभापति श्रीमती मीनू सुमन्त यादव और ग्रामीणों ने पत्रकारों को कहा कि अगर रेत माफियो की मनमानी पर प्रशासन ने शीघ्र ही अंकुश लगारते हुए कार्यवाही नहीं की तो जल्द हजारों ग्रामीणों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान संतोष भोई, दिनेश लोनिया, छत यादव, राजू साहू, अभिषेक लोनिया, जफर अहमद, कय्यूम भाई, फागुराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
।
00 चार घाटों को नोटिस
अरपा नदी में शहर से लगे चार स्वीकृत रेत खदान मंगला , सरकंडा, घुट्कु और लछनपुर के संचालकों को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में खदान संचालकों के द्वारा बिना सीमा चिन्ह लगाए उत्खनन करना, ट्रैक्टर चालकों को रॉयल्टी पर्ची नहीं देना तथा माँगे जाने पर अतिरिक्त राशि की माँग करना, खदान क्षेत्र में रेट लिस्ट नहीं लगाना, अपने स्वीकृत खदान से लगे क्षेत्र में अवैध उत्खनन को रोकने का प्रयत्न नहीं करना शामिल है।
Author Profile
-
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
-
Latest entries
Author Archives
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव