

डेस्क न्यूज। महाराष्ट्र के नांदेड में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां IT की टीम ने भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑरेटिव बैंक के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 170 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति मिली है। जिसमें 8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश शामिल है। IT की यह कार्रवाई 72 घंटे तक चली।
जानकारी के अनुसार नांदेड की भंडारी फैमिली के विनय भंडारी, आशीष भंडारी, संतोष भंडारी, महावीर भंडारी और पदम भंडारी का फाइनेंस बिजनेस है। यहां पर इनकम टैक्स को टैक्स चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर आयकर विभाग ने भंडारी फाइनेंस के ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग ने यह कार्रवाई 10 में को सुबह 4 बजे से शुरू की थी जो पूरे 72 घंटे तक चली। इस छापेमारी में इनकम टैक्स की पुणे, नासिक, नागपुर, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ के 100 से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
टीम ने 10 मई शुक्रवार को नांदेड़ में भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक पर रेड मारी। आयकर विभाग की टीम ने नांदेड़ स्थित अली भाई टॉवर में भंडारी फाइनेंस लिमिटेड के ऑफिस, कोठारी कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस, कोकाटे कॉम्प्लेक्स में स्थित तीन ऑफिस और आदिनाथ अर्बन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव बैंक पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी रेड मारी गई। इस दौरान सभी दस्तावेजों की जांच की गई। 72 घंटे तक चली इस कार्रवाई में 170 करोड़ की बेहिसाब चल अचल संपत्ति जब्त मिली है। अभी तक के जांच में विभाग के अधिकारियों को 8 किलो सोना और 14 करोड़ रुपए कैश मिला है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
