जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस ने एक पटवारी को गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर आरोप है कि देवरानी गांव में एक किसान की 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से 12 एकड़ बनाया और 22 लाख रुपए का लोन ले लिया।
जांजगीर जिले के ग्राम देवरानी निवासी नम्मू लाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2.5 एकड़ खेत को ग्राम पवनी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी परमानंद कर्ष और उसके साथियों ने तत्कालीन पटवारी से मिलकर खसरा नंबरों में फर्जीवाड़ा किया और फर्जी तरीके से जमीन का नामांतरण कराया है। फर्जी दस्तावेज से एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपए का लोन ले लिया। रिपोर्ट के बाद जब जांच हुई तो पता चला कि जमीन के खसरा नंबर में 104/02, 334/1, 482/3, 733/4, 756/6, 1045/4, 1513/1, 1513/3, 1668/4, 1722/3, 1789/3, 1789/2, 1318/2, 1516/1 लगभग 2.5 एकड़ खेत हैं।
इसमें पटवारी दयाराम साहू और उसके सहायक ताराचंद पटेल ने साजिश रचकर फर्जी तरीके से इन्हीं नंबरों की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार की। पटवारी दयनाद साहू ने नम्मू लाल पटेल के पैतृक जमीन को आरोपी परमानंद कर्ष के नाम से ऑनलाइन तैयार किया था।
जांच के बाद यह जानकारी सामने आई कि तत्कालीन पटवारी दयाराम साहू ने ही जमीन के फर्जी ऋण पुस्तिका और अन्य दस्तावेज में तहसीलदार, RI का डिजिटल हस्ताक्षर किया है। इसी आधार पर परमानंद कर्ष ने राजिम के एचडीएफसी बैंक से 22 लाख का लोन ले लिया। पटवारी दयाराम साहू के डिजिटल हस्ताक्षर से आरोपी ने बड़ी रकम फर्जी तरीके से निकला है।
पुलिस के अनुसार पटवारी अपने सहयोगी ताराचंद पटेल के साथ मिलकर साजिश के तहत अपराध किया है। बिर्रा थाना पुलिस ने आरोपी पटवारी दयाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया गया। इस मामले में आरोपी परमानंद और ताराचंद को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
