रायगढ़। लैलूंगा थाना अंतर्गत शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ टकरा गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार लैलूंगा ब्लॉक के गांव सुबरा निवासी तीन दोस्त विजय भोय, लक्ष्मण चौहान, और खुलेश्वर पैंकरा एक बाइक में सवार होकर शादी में शामिल होने गेरूपानी गांव के लिए निकले थे। कर्नाहल पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों छिटककर इधर उधर गिर गए। इस घटना में तीनो को इतनी गंभीर चोटें आई की मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात को हुई है। लेकिन घटना की जानकारी किसी को नहीं हुआ। सुबह जब राहगीरों ने क्षतिग्रस्त बाइक देखी और तीनों युवकों को जमीन पर बिना हरकत के पड़े हुए देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो तीनो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम करते हुए घटना की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
