सक्ती। मालखरौदा के मिरौनी में अधिकारी और माफिया अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन से माल बटोरने में व्यस्त है। महानदी में चैन माउंटेन उतारकर दिनरात नदी का सीना चीर रहे है। अधिकारी और माफिया की जुगलबंदी से ग्रामीणों मे भयंकर आक्रोश है। यहां कभी भी ग्रामीणों और माफियाओं के बीच तलवारें खिंच सकती है।
जिले के मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मिरौनी मे महानदी से रेत माफियों के द्वारा चैन माउंटेन मशीन (बडे पोकलेन) लगाकर रेत निकाला जा रहा है। पोकलेन की खुदाई से महानदी में जगह जगह 20 से 25 फिट गहरा हो गया है। जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन रेत मोफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाए जिले का हर जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यालय में AC की हवा खा रहे है। स्थानीय लोगों की माने तो क्षेत्र के कई अधिकारी सिक्कों की खनक सुनते ही उनके सामने मुजरा कर रहे है। अधिकारियों के साथ साठगांठ करके हो रेत माफिया बंद घाटों से अवैध उत्खनन कर रहे है और दिनरात नदी का सीना छलनी कर रहे है। रेत के इस अवैध उत्खनन से न तो सरकार को कोई राजस्व मिल रहा है और स्थानीय स्तर पर विकास के लिए कोई फंड मिल पा रहा है। महानदी में रेत उत्खनन का यह खेल कोई नया नहीं है बल्कि कई सालों से चल रहा है। इस अवैध उत्खनन की अवैध कमाई केवल अधिकारी और रेत माफिया के जेब में जा रहा है। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही केवल दिखावे के लिए और राजस्व का टारगेट पूरा करने के लिए किया जा रहा है। रेत माफिया हजार हाइवा रेत निकलकर बेचते है तो अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से आठ दस हाइवा पकड़कर वाहवाही बटोर रहे है। कलेक्टर के निर्देश पर पिछले दिनों परिवहन में लगे ट्रैक्टरों को तो जब्त किया गया लेकिन खुलेआम नदी का सीना चीरने वाले पोकलेन और हाइवा के तरफ देखा भी नहीं गया। अधिकारियों का यह दोहरा मापदंड सिर्फ इसलिए अपनाया जा रहा है क्योंकि ट्रेक्टर का मालिक खनिज विभाग को मुंहमांगा नजराना नहीं दे पाता जबकि हाइवा में रेत परिवहन करने वाले माफिया अधिकारियों की हर ख्वाहिश पूरी कर रहे है चाय वह शराब, कबाब और शबाब की व्यवस्था ही क्यों न हो। अवैध उत्खनन करने वाले माफियों के खिलाफ कार्यवाही करने में इनके हाथ कांप रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
