कवर्धा। सड़क हादसे में 19 बैगा आदिवासियों की मौत के बाद पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कवर्धा में सोमवार को हुए हादसे में 19 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी की कुकदूर थाना क्षेत्र के निवासी वाहन मालिक रामकृष्ण साहू और चालक दिनेश यादव को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज वाहन चलना), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 304 (गैर इरादतन हत्या) तथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मालिक ने कथित तौर पर लोगों को लाने-ले जाने के लिए अपना मालवाहक वाहन किराए पर दिया था। उसे इस बात की जानकारी थी कि बंजारी घाट पर सड़क संकरी और टेढ़ी-मेढ़ी है और वाहन पर अत्यधिक भीड़ होने से उस पर नियंत्रण खो सकता है। इसके बावजूद वाहन चालक ने 35 लोगों को बैठाया और जरूरत से ज्यादा सामान लाद लिया। बताया जा रहा है कि पिकअप के चालक दिनेश ने अपने प्रारंभिक बयान में कहा है कि उसका पैर चप्पल की वजह से एक्सीलेटर में फंस गया था। वाहन की गति अधिक होने से ब्रेक नहीं लग पाया और गाड़ी न्यूट्रल हो गई। गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होता देख उसने सभी को कूदने के लिए कहा और स्वयं कूद गया। इससे पिकअप के साइड में बैठे 12 लोगों ने तो कूदकर जान बचा ली, लेकिन जो बीच में बैठे थे वे स्वयं को संभालते इससे पहले दुर्घटना हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
