नई दिल्ली। बिलासपुर सांसद अरुण साव ने आज लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगो पर चर्चा करते हुए बिलासपुर क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के लंबित मामलों को पुरजोर तरीके से उठाया।
सांसद साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी रेलवे का विकास एवं रेल सुविधाओं में विस्तार भारतीय रेल की प्राथमिकता में रहा है। 2021-22 के बजट में अधोसंरचना एवं संरक्षा संबंधी कार्यों के लिए बजट में कुल 3650 करोड़ की निधि का आबंटन किया गया है, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। साव ने दल्लीराजहरा – रावघाट नई रेल लाईन, रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाईन, खरसिया, धरमजयगढ़, कोरबा, गेवरा रोड-पेंड्रा रोड नई रेल लाईन, मंदिर हसौद-नवा रायपुर-केन्द्री नई रेल लाईन परियोजना के कामों में तेजी लाने की मांग सदन के माध्यम से रेल मंत्री से की। इसी तरह से डोंगरगढ़, खैरागढ़ – कवर्धा-मुंगेली-कटघोरा, खरसिया-बलौदाबाजार-दुर्ग एवं बरवाडी-चिरमिरी के कामों में भी तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सांसद साव ने रेलमंत्री से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की। उन्होंने मंत्री को उसलापुर, कोटा, बेलगहना, पेण्ड्रा रोड, बिल्हा, चकरभाठा एवं जयराम नगर में यात्री सुविधाओं की कमी तत्काल दूर करने की आवश्यकता से अवगत कराया। इसके अलावा बिलासपुर में कोच फैक्ट्री की स्थापना करने की भी मांग श्री साव ने किया है।
00 फिर गूंजा बिलासपुर बुधवारी बाजार का मुद्दा
सांसद साव ने एक बार पुनः बिलासपुर बुधवारी बाजार के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि बुधवारी बाजार बिलासपुर का एक बड़ा बाजार है, लगभग 3 हजार दुकाने रेलवे क्षेत्र में संचालित है, जिससे लगभग 30 हजार परिवारों की आजीविका चलती है, रेलवे न तो उनके लीज का नवीनीकरण कर रही है, और न ही उनसे किराया ले रही है, और ना ही उक्त क्षेत्र में सड़क, नाली आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। वर्षो से लोग व्यापारी परेशान हैं, तथा रेलवे का भी करोड़ो का नुकसान हो रहा है। उन्होंने व्यापारियों के लीज का नवीनीकरण करने एवं सड़क आदि का शीघ्र निर्माण किए जाने की मांग की। इसके साथ ही भारतीय रेल के T. S. V. ठेकेदारों की भारी परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। सांसद ने बिलासपुर – पेण्ड्रा रोड – बिलासपुर लोकल ट्रेन के साथ अन्य ट्रेनों को तत्काल प्रारंभ करने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
