बस्तर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबियत खराब हो गई है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद रातभर बेचैन रहे और उल्टिया होती रही। सुबह उन्होंने सीने में दर्द उठने की शिकायत की तो डॉक्टरों को बुलाया गया था। डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
कवासी लखमा को रात में उल्टियां हुईं वो रात भर बेचैन रहे। सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा। डॉक्टर्स की टीम को घर बुलाना पड़ गया। अभी उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजे कल यानि 4 जून को घोषित हो गए हैं। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और कोंटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कवासी लखमा को बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप के सामने हार का सामना करना पड़ा है।
इस हार के बाद कवासी लखमा काफी बेचैन रहे। लखमा के करीबियों ने बताया कि कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद से वे बेचैन थे। रात में उन्हें उल्टियां हुईं, रातभर बहुत परेशान रहे। सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम को घर बुलाना पड़ा। डॉक्टर्स की टीम इलाज करने पहुंचीं। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें आराम करने कहा है। आपको बता दें कि कवासी लखमा कोंटा से विधायक है। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव भी लड़वाया था, लेकिन वो महेश कश्यप से चुनाव हार गये है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
