नारायणपुर। नारायणपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान सात नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। मारे गए सात नक्सलियों में से 6 इनामी बताए जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। मारे गए 6 नक्सलियों की पहचान कर ली है।
प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद नक्सल ऑपरेशन में लगातार तेजी आ रही है। पहले बीजापुर, कोयलीबेड़ा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और फिर नारायणपुर में लगातार एनकाउंटर हुआ। इसके अलावा सुकमा में भी बीच बीच में नक्सल ऑपरेशन हुआ है। बस्तर में लगातार सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें कई खुलासे किए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए 6 नक्सलियों में तीन महिला माओवादी भी शामिल है। जिनमे दो पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कमांडर थी। इन नक्सलियों पर सरकार ने 8-8 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। जबकि तीन पुरुष नक्सलियों में से दो पर 3-3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमे तीसरा पुरुष नक्सली बेनूर इलाके के एरिया कमेटी का मेंबर था। इन दो पुरुष नक्सलियों में दोनों मिलिया कमांडर थे। इनमें एक पर एक एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। iG पी सुंदराजन ने बताया कि नारायणपुर नक्सल एनकाउंटर के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किया है। इनमें दो थ्री नॉट थ्री के रायफल, तीन 12 बोर की बंदूक और एक 315 रायफल भी है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में बीजीएल समेत अन्य विस्फोटक सामाग्री को भी बरामद किया है। नारायणपुर में शुक्रवार को हुए एनकाउंटर में 6 नक्सली मारे गए हैं। इसके साथ ही साल 2024 में मारे गए कुल नक्सलियों की संख्या 123 हो गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJanuary 13, 2026देशी कट्टा लेकर रेलवे कालोनी में घूम रहा था पश्चिम बंगाल का सद्दाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कौन था आरोपी के निशाने में ?
शिवरीनारायणJanuary 13, 2026अवैध टैक्स वसूली का पार्षद ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा – किस नियम से ले रहे टैक्स
दुर्गJanuary 13, 2026भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, हॉट मेटल जमीन में फैला, करोड़ो के नुकसान, प्रोडक्शन बंद
बिलासपुरJanuary 13, 2026नहरू, अतिक और सोनम ने किया 68 लाख की ठगी, मध्य प्रदेश के व्यापारी को कोयले में लाभ कमाने का दिया झांसा
