बिलासपुर। बिलासपुर सांसद तोखन साहू को शहरी विकास राज्यमंत्री बनाया गया है। श्री साहू मनोहर लाल खट्टर के अंदर में काम करेंगे।
सांसद तोखन साहू जिन्होंने रविवार को राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी उन्हें आज मोदी कैबिनेट की तरफ से आवास और शहरी विकास मामले का विभाग सौंपा गया है। केंद्र में राज्यमंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। तोखन साहू एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं। 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। तोखन पंच से सरपंच बने फिर जनपद सदस्य बने। इसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
शिवरीनारायणMay 20, 2026राजेश्री महन्त ने किया शास्त्रीय संगीत कार्यशाला 2026 का शुभारंभ, पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षार्थी लेंगे गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण
बिलासपुरMay 20, 202626 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार, रहंगी में तलाश रहे थे ग्राहक
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
