बलौदाबाजार। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आगजनी की घटना के बाद रात डेढ़ बजे प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा बलौदा बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर अपनी आंखों से तबाही का मंजर देखा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत में उपद्रवी बक्शे नहीं जाएंगे। एक एक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
गृहमंत्री विजय शर्मा रात 1.30 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने एक्स पर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए फोटो साझा किया। जिसमें लिखा बलौदाबाजार में हुए सरकारी कार्यालयों में आगजनी की घटना वीभत्स है, आज घटना स्थल का निरीक्षण किया। असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और हर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसमें उन्होंने समाज के लोगो से शांति बनाए रखने की अपील किया है। घटना स्थल में निरीक्षण के दौरान उनके साथ में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, टंकराम वर्मा और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस बीच बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा के बाद शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है। स्थिति बिगड़ने के बाद कलेक्टर केएल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर का यह आदेश 16 जून तक लागू रहेगी। इस दौरान बलौदाबाजार में रैली, जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही एक ही स्थान पर 5 या उससे अधिक व्यक्ति एक साथ प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अस्त्र-शस्त्र के साथ लाठी, चाकू और तलवार लेकर घूमना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि जवानों के लिए अस्त्र-शस्त्र और दिव्यांगों के लिए लाठी छूट रहेगी।
दरअसल धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद हुई हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद शहर की स्थिति बिगड़ गई थी। इस दौरान कलेक्टर और एसपी समेंत दो बड़े सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया गया। दोनों कार्यालयों की बिल्डिंग धू धू कर जलती रही। आंदोलनकारियों फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। कार्यालय परिसर में खड़ी कई निजी और सरकारी अधिकारी कर्मचारियों की गाड़ियों को आग लगा दी गई। अभी भी बलौदा बाजार में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यही वजह है कि शहर में अब धारा 144 लागू की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
