चोरों के सामने पुलिस ने टेके घुटने, एक साल बाद भी पुलिस नहीं पहुंच पाई मोबाइल चोरों के गिरोह तक

बिलासपुर। एक साल पहले शहर के चार मोबाइल दुकानों में चोरों ने धावा बोला था। चोरों को तीन दुकानों में तो कुछ नही मिला लेकिन हटरी चौक स्थित राहुल मोबाइल में हाथ साफ करने में सफल हो गए। यहां से चोरों ने 7 लाख रुपए का मोबाइल चोरी करके पुलिस के सामने चुनौती खड़ी की थी। लेकिन पुलिस ने चोरों को पकड़ने के बजाए घुटने टेक दिए है। चोरी की घटना को हुए दो महीना होने को है पर पुलिस चोरों के आस पास तक फटक नही पाई है।

24 जनवरी की रात करीब 12 बजे सफेद रंग की सेंट्रो कार में सवार होकर तीन से चार नाकाबपोश युवक शहर पहुंचे। चोरों ने सिटी कोतवाली के जूना बिलासपुर हटरी चौक, गांधी चौक के साथ ही सिविल लाइन क्षेत्र के कोन्हेर गार्डन व राजीव गांधी चौक स्थित मोबाइल दुकानो का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। शहर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वो कोनी-रतनपुर मार्ग होते हुए कोरबा जिले के पाली व कटघोरा सहित मुख्य मार्ग के मोबाइल दुकानों को निशाना बनाया था।

इन चार दुकानों के तोड़े थे शटर

00 मोबाइल दुकान से सात लाख का माल पार
क्रांति नगर निवासी राहुल केशरवानी की सिटी कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर हटरी चौक के पास राहुल मोबाइल दुकान है। राहुल सोमवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इस दौरान दुकान में नए व पुराने मोबाइल रखे थे। रात करीब 12.45 बजे कार सवार चोर गिरोह पहुंचा और सब्बल से शटर अटास कर दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान से 45 नए महंगे मोबाइल के साथ एसेसरीज व इलेक्ट्रॉनिक आइटम चोरी कर लिया। इस वारदात के बाद युवक कार में सवार होकर भाग निकले। मंगलवार की सुबह मनिहारी दुकान चलाने वाले कुनाल निर्मलकर ने उसे दुकान का शटर उठे होने की खबर दी। चोरी की आशंका से वह फौरन दुकान पहुंचा। तलाशी लेने के बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौका मुआयना करने पहुंच गई। चोरी गई मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।
00 शटर तोड़े पर चैनल गेट नही तोड़ पाए
गांधी चौक में अमर कुमार भगतानी की मोबाइल दुकान है। कार सवार चोर गिरोह उसकी दुकान में वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। इस दौरान गिरोह के सदस्यों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। शटर खुलने के बाद चैनल गेट बंद था, जिसमें ताला लगा हुआ था। चोरों ने चैनल गेट को उखाड़ने व ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसके चलते चोर वहां से निकल गए। दुकान में करीब तीन लाख रुपये कीमती मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक आइटम रखे थे। शटर टूटने की खबर मिलते ही दुकान संचालक के होश उड़ गए। दुकान की तलाशी लेने के बाद उसने राहत की सांस ली।
00 ताला तोड़कर घुसे, पर ज्यादा माल नही मिला
कार सवार चोर गिरोह ने राजीव गांधी चौक स्थित साई मोबाइल दुकान को भी निशाना बनाया। यहां ग्राीन पार्क कॉलोनी निवासी कुमार नहलानी की दुकान है। कार सवार चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। फिर अंदर जाकर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक आइटम चोरी कर ले गए। हालांकि, दुकान में ज्यादा संख्या में मोबाइल नहीं थे। लिहाजा, चोरों को यहां बड़ी सफलता नहीं मिली।

00 तिलक नगर में गल्ले से 20 हजार निकाले
सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह निवासी अजय साहू का सिविल लाइन क्षेत्र के तिलक नगर के पास मोबाइल शॉप है। सोमवार की रात करीब 9.30 बजे अजय दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। वह रात में खाना खाने के बाद सो गया। इस बीच मंगलवार की सुबह दुकान के आसापास के लोगों ने चोरी की सूचना दी। खबर मिलते ही वह दुकान पहुंचा, तब शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले से 20 हजार रुपये व मोबाइल वगैरह गायब मिले। तब उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस चोरी का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *