बलौदाबाजार। बलौदा बाजार में धारा 144 को 20 जून तक बढ़ा दिया गया है। हिंसा के बाद से ही शहर में 10 जून को धारा 144 को पहले 16 जून तक लगाई गई थी। इस बीच हिंसा में शामिल लगभग 140 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भीम रेजीमेंट के दो पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
10 जून को बलौदा बाजार के कलेक्टर और SP ऑफिस में हिंसा और आगजनी में हुए तोड़फोड़ के कारण कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बलौदाबाजार के निवासियों में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। घटना के बाद शहर में शांति व्यवस्था बिगड़ सकती थी और अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यही कारण है कि नगरपालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा 144 लागू किया गया है। इस दौरान पांच से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकते। कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार का अस्त्र शस्त्र, तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, गुप्ती, त्रिशुल, खुकरी, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकल सकेगा। यह आदेश 16.06.2024 को रात्रि 12.00 बजे से 20.06.2024 को मध्यरात्रि 12.00 बजे तक नगरपालिका सीमा क्षेत्र बलौदाबाजार में प्रभावशील रहेगा। गौरतलब है की 10 जून को प्रदर्शन के दौरान बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट, एसपी बिल्डिंग में आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय के ज्यादातर दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। इसमें 12 साल पुराने रोजनामचा के साथ बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री संबंधित दस्तावेज के साथ पुलिस सेटअप के रिकॉर्ड शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय के ज्यादातर हिस्से में आग लग गई थी। आगजनी की घटना में सबसे ज्यादा नुकसान रिकॉर्ड रूम का हुआ है। रिकार्ड रूम में रखे सात थाना क्षेत्र के साथ चार पुलिस चौकी के रोजनामचा 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। इसके अलावा घटना में एसपी कार्यालय के रीडर रूम के साथ डीएसबी, डीआरबी शाखा, स्टेनो रूम तथा ओएम शाखा में रखे दस्तावेज और कंप्यूटर आग से जलकर खाक हो गए।
इस बीच पुलिस ने आगजनी की घटना में शामिल 140 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि 300 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी तक जितने लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से ज्यादातर आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर जैसे संगठनों से हैं। पुलिस ने भीम रेजीमेंट रायपुर के संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बंधे अपने साथियों के साथ जगदलपुर में छिपा था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। बताया जा रहा कि जीवराखन जगदलपुर से विशाखापटनम भागने की तैयारी में था। भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी रायपुर के महादेव घाट से हिरासत में लिया गया है। बलौदाबाजार के हिंसक घटनाओं में इनकी बड़ी भूमिका थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
