
बिलासपुर। राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने एसईसीएल प्रबंधन पर स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। एसईसीएल प्रबंधन खदान खोलने के लिए हमारी जल, जंगल और जमीन लेती है लेकिन इसका लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा है। श्रीमती वर्मा एसईसीएल मुख्यालय के सामने अप्रेंटिसशिप कर चुके 5 हजार आंदोलनकारियों का समर्थन करने आई थी।
राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा गुरुवार को बिलासपुर पहुंची, इस दौरान सांसद श्रीमती वर्मा ने राघवेंद्र हाल के सामने हवाई सेवा को लेकर जारी अखण्ड धरना आंदोलन में जाकर आंदोलन का समर्थन किया। यहां पर उन्होंने कहा कि ब्यक्तिगत रूप से वे इस आंदोलन का समर्थन करती है। बिलासपुर जैसे शहर में नियमित हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए। आने वाले स्तर वे इस मुद्दे को संसद जरूर उठाएंगे। हवाई सेवा के लिए धरना प्रदर्शन को समर्थन देने के बाद एस ई सी एल मुख्यालय के सामने अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे अप्रेंटिसशिप किये हुए 5000 आंदोलनकारियों का समर्थन करने पहुंच गई। यहां उन्होंने आंदोलकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि खदानों से, हमारी जमीन हमारा, जल, हमारे,जंगल खत्म हो रहे है , अमीर धरती और जनता गरीब हो रहा है। लेकिन उसका लाभ छत्तीसगढ़ के लोगो को नही मिल पा रहा है। आप लोगो की मांग जायज है ,जिसे मैं ऊपर उठाऊंगी । इस अवसर पर उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन पर स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल के साथ सांसद श्रीमती वर्मा प्रबन्धन से चर्चा की , प्रतिनिधि मंडल में जिला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,महामंत्री सीमा सोनी, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कौशिक,ज़िला पंचायत सदस्य राजेश्वर ,युवा कांग्रेस जावेद मेमन, एन एस यू आई के प्रदेश सचिव लकी मिश्रा, अप्रेंटिसशिप संघ के अध्यक्ष ऋषि पटेल ,दुर्गा ,आदि थे । सांसद श्रीमती वर्मा ने प्रबन्धन से कहा कि इनकी मांग पर गौर करे और इन्हें वापस नौकरी पर रखा जाए, अप्रेंटिसशिप करने वालो को ट्रेड के हिसाब से काम लिया जाए, गेवरा प्रोजेक्ट में हीरालाल का पिछले दिनों एक्सीडेंट से मौत हो गई है ,उसके परिवार को मुआवजा दिया जाए ,जैसे मांग रखी जिसे प्रबन्धन ने उचित कार्यवाही कर सूचित करने की बात की, उसके बाद सांसद श्रीमती वर्मा छत्तीसगढ़ भवन में कांग्रेस जनो से मुलाकात की , प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रवक्ता अभ्यनारायन राय ,ऋषि पांडेय, सत्येंद्र कौशिक,जावेद मेमन, सीमा पांडेय,सीमा सोनी, प्रखर सोनी, ब्रम्हदेव ठाकुर, जगदीश कौशिक,शिव बालक कौशिक, अजय काले,राम कुमार भोई,बिरझेराम सिंगरौल,उमेन्द्र कुर्रे,पुत्तन दुबे,नीलेश मंदहेवार, आदि ने मुलाकात की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
