बिलासपुर। NEET की परीक्षा से लाखों बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है। जिससे देश के अभिभावक चिंतित है और पूर्ण निराकरण भी नहीं हो पा रहा है। पूरी परीक्षा पारदर्शी नहीं रह गई है और मोदी सरकार के मंत्री गोलमोल जवाब दे रहे है। ऐसा लगता है जैसे सच छुपाया जा रहा है।इतनी बड़ी धांधली देश की इतनी बड़ी परीक्षा में हुई है और अभी तक NTA पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है।
NEET के बाद अब UGNET की परीक्षा में गड़बड़ी आने से NTA ने परीक्षा को रद्द किया है जिससे देश के युवकों का भविष्य अंधकार में हो रहा है,फिर एक बार मोदी सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता करने में असफल रही है।देश में इस प्रकार युवकों में मायूसी छायी हुई है और सरकार गड़बड़ियों पर पर्दा डालने का काम कर रही है।लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और देश में सुशासन का ढोल पीटा जा रहा है। ज़िम्मेदार लोगो पर और दोषियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है एसा लगता है जैसे मोदी सरकार सच पर पर्दा डाल रही है।
लगातार युवाओं और बच्चों के भविष्य इन परीक्षाओं से दांव पर लगे है और साल भर तैयारी करने वाले बच्चों को निराशा ही हाँथ लग रही है।एसे में कैसे सरकार पर भरोसा करे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
