बिलासपुर। ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर 244 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की और 1 लाख 44 हजार 800 रुपए का चलान काटा। कार्रवाई के दौरान 80 बिना नंबर एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आदेश पर शहर यातायात प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से गुरुवार को शहर विशेष अभियान चलाया गया। शहर के चौक चौराहों में बिना नंबर वाले वाहनो एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर कर्कश ध्वनी उत्पन्न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। ASP (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर ने बताया कि- मोटर व्हीकल एक्ट के नियम अनुसार वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होना अनिवार्य है। साथ ही साथ आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका के मद्देनजर बिना नंबर वाले वाहनों एवं बड़ी संख्या में बुलेट में मोडिफाइड कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोड़ीफाई साइलेंसर युक्त वाहन फर्राटा मार रहे है। जिन से दुर्घटना की भी आशंका बनती है। ऐसे वाहनों पर कार्यवाही के लिए यातायात के अधिकारियों को शहर के मुख्य चौक-चौराहो जैसे पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, मंगला चौक, महिमा तिराहा, महामाया चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ऐसे वाहनों को ट्रैफिक थाना लाकर, वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित कराया गया एवं मॉडिफाई साइलेंसर को निकलवा कर वैध साइलेंसर लगवाने की कार्रवाई की गई। विशेष चेकिंग अभियान में डीएसपी (ट्रैफिक) संजय साहू ने स्वयं मंगला चौक एवं महिमा तिराहे पर अभियान का नेतृत्व किया और बिना नंबर वाले वाहनों एवं मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों को कार्यवाही करते हुए थाना भेजा। इस विशेष चेकिंग अभियान में 244 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 1,44,800/- का चलान कटा गया है। जिसमे 80 वाहन बिना नंबर, मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों पर कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस का विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। वाहन चालक अपने वाहनों पर निर्धारित रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करके ही वाहन चलाएं एवं मोडिफाइड साइलेंसर अपने वाहनों पर ना लगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
