लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डर के मारे न्यायालय में किया सरेंडर, मोबाइल का पासवर्ड लेकर कर लिए थे 35 हजार रुपए ट्रांसफर

बिलासपुर। पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रार्थी के साथ मारपीट कर नगदी, मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड सहित अन्य आईडी कार्ड को लूट लिया था। दोनो आरोपी गिरफ्तारी के डर से न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह ठाकुर निवासी मसनगंज सरजू बगीचा ने सौरभ सिंह ठाकुर एवं अरिहंत मिश्रा के विरुद्ध थाने में नगदी रकम, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लूटपाट करने की शिकायत की।  प्रार्थी ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मोबाइल का पासवर्ड पूछकर 35 हजार रुपए जबरदस्ती ट्रांसफर कर लिए। रिपोर्ट की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दिया गया। उन्होंने दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए।निर्देश का पालन करते हुए सिविल लाईन थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने स्टाफ के साथ आरोपियों की तलास कर रहे थे। दोनो आरोपी गिरफ्तारी के डर से लुक छिप रहे थे। पुलिस की टीम ने दोनो आरोपियों को जगह जगह तलाश कर रहे थे, उनके मिलने के सभी स्थानों में दबिश दे रहे थे। इसी बीच आरोपियों ने 20.06.2024 को न्यायालय में उपस्थित होकर सरेंडर कर दिया। दोनो को न्यायालय के आदेश पर विधिवत दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नाम आरोपी
01. सौरभ सिंह ठाकुर पिता सुभाष जी ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी आईटीआई गेट के पास कोनी बिलासपुर (छ.ग.)
02. अरिहंत मिश्रा पिता रामकृष्ण मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी आईटीआई गेट के पास कोनी बिलासपुर (छ.ग.)

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *